होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए शाहगंज में युद्धस्तर पर विशेष सफाई अभियान

कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए शाहगंज में युद्धस्तर पर विशेष सफाई अभियान

8:12 PM, Aug 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए शाहगंज में युद्धस्तर पर विशेष सफाई अभियान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जिलाधिकारी के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत एवं नगर पंचायत ने संभाली कमानजेसीबी के माध्यम से शाहगंज बाजार की सड़कों से हटाया जा रहा कीचड़ व मलबासोनभद्र। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश के क्रम में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शाहगंज (घोरावल) बाजार में विशेष सफाई अभियान युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत एवं नगर पंचायत के संयुक्त प्रयास से सड़कों की सफाई, कीचड़ एवं मलबा हटाने, नालियों की सफाई तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने गत दिवस शाहगंज बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल व्यापक स्तर पर विशेष सफाई अभियान संचालित कराने के निर्देश दिए थे।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया था कि श्रावण मास के दौरान शिवद्वार आने-जाने वाले कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा मार्गों को पूरी तरह स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाए।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़कों पर जमा कीचड़ एवं मलबा हटाया जा रहा है। वहीं, जिला पंचायत एवं नगर पंचायत की टीमों द्वारा नालियों की सफाई, कूड़ा-करकट का उठान तथा पूरे बाजार क्षेत्र में व्यापक सफाई का कार्य निरंतर कराया जा रहा है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विशेष सफाई अभियान को पूरी गुणवत्ता, गंभीरता एवं नियमितता के साथ संचालित किया जाए। साथ ही कांवड़ यात्रा अवधि के दौरान स्वच्छता, जल निकासी एवं आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions