सलईबनवा रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला किशोरी का शव
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलईबनवा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का दो हिस्सों में कटा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।
2:14 PM, Oct 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

रिश्तेदारी में आई 17 वर्षीय किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलईबनवा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का दो हिस्सों में कटा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।जानकारी के अनुसार सलईबनवा स्टेशन से गुरमुरा की ओर रेलवे ट्रैक संख्या 131/25 पर किशोरी का शव पड़ा मिला। बताया गया कि किशोरी दुद्धी क्षेत्र के गुलझरिया की रहने वाली थी और बुधवार को अपने फूफा की रिश्तेदारी में निंगा पनारी गांव आई थी। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घटना की जानकारी चोपन थाना पुलिस को दी और शव पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद चोपन पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अनिता (17 वर्ष), पुत्री देवधारी गोंड, निवासी गुलझरिया, दुद्धी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






