होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के मुख्य गेट का बोर्ड , अस्पताल के आस - पास गन्दगी वर्षों से अस्पताल की दुर्दशा बयां कर रहा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के मुख्य गेट का बोर्ड , अस्पताल के आस - पास गन्दगी वर्षों से अस्पताल की दुर्दशा बयां कर रहा

1:44 PM, Aug 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के मुख्य गेट का बोर्ड , अस्पताल के आस - पास गन्दगी वर्षों से अस्पताल की दुर्दशा बयां कर रहा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

 सोनभद्र। , दुद्धी सोनभद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी सैकड़ो गांव का उपचार का लाइफ लाइन हैं परन्तु अस्पताल का मुख्य गेट का बोर्ड से ज्ञात ही नहीं होता कि यह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी हैं। अस्पताल के प्रवेश द्वार पर दिवाल जर्जर हैं। अस्पतालों की छत की हालत समुचित रख रखाव के अभाव में अत्यन्त दयनीय है। नीति आयोग की टीम अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आती हैं परन्तु कुछ लोगों को नहीं दिखता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित उच्च अधिकारियों का अक्सर अस्पताल में आवा - गमन होता हैं। परन्तु अस्पताल में ओपीडी देख रहे चिकित्सकों का शौचालय निष्क्रीय हैं, ब्लड बैंक के पीछे गन्दगी , आईपीडी / मरीज वार्ड भर्ती के पीछे मन्दिर के निकट झाड़ी - झंकाड़ गंदगी पर ध्यान नहीं दिलाया जाता। अस्पताल की स्थिति बद से बत्तर हैं कचरा प्रबन्धन निष्क्रिय है , कई लाख रुपए की लागत से बना शौचालय निष्क्रीय बल्ड बैंक के पीछे हैं, लाखों रुपए की लागत से लगी सोलर पैनल का लाभ आम मरिजो व परिजनों को विद्युत सप्लाई का नहीं मिल पा रहा। परन्तु वार्डो में बी पी एम आदि लोग अस्पतालों की दुर्व्यवस्थाओं की ओर उच्च अधिकारियों का ध्यान नहीं दिलाते कई बार तो अस्पताल के सिंडिकेट/कर्मचारियों आदि के परिजन दुर्व्यवस्थाओं से ध्यान भटकाने के लिए गलत महिमा मंडन कर कमियों पर पर्दा डालते हैं । अस्पताल के बेहतर प्रबंधन /मैनेजमेंट की जिम्मेदारी बी पी एम के कंधों पर परन्तु हालात हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहीं । आखिर सरकार द्वारा प्रदत्त धन का प्रयोग कहा किया जा रहा। यह गंभीर जांच का विषय है। नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नवीन सफाई कर्मचारी की तैनाती व व्यवस्थाओं में सुधार सख्ती के साथ कराए जाने का आग्रह किया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions