घर से कुछ कदम दूर युवक की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
घर से कुछ कदम दूर युवक की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
4:02 PM, Jun 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Ved vyas singh maurya

मृतक की शिनाख्त सत्यम सोनी पुत्र नन्दलाल सोनी उम्र २७ वर्ष निवासी तेलाड़ी पन्नूगंज
सोनभद्र, पन्नूगंज। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। राबर्ट्सगंज-खलियारी स्टेट हाईवे पर पन्नूगंज थाना परिसर से महज 100 मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की शिनाख्त सत्यम सोनी पुत्र नन्दलाल सोनी उम्र २७ वर्ष निवासी तेलाड़ी पन्नूगंज थाना बताया जा रहा है हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।जानकारी के अनुसार दुर्घटना मृतक सत्यम सोनी के घर से कुछ ही कदम की दूरी पर हुई, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश भी व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे को अंजाम देने वाला वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने पन्नूगंज थाने का घेराव कर दिया। थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा मामले में अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई गई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश तेज कर दी गई है।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें






