पत्रकारों के संघर्षपूर्ण जीवन को हास्य के माध्यम से मंच पर रखा गया : अभय शर्मा
पत्रकारों के संघर्षपूर्ण जीवन को हास्य के माध्यम से मंच पर रखा गया : अभय शर्मा
9:18 AM, Jun 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दुद्धी (सोनभद्र)। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में कस्बे स्थित डी.आर. पैलेस में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंद्रजीत राय एवं विशिष्ट अतिथि संजय गौड़ धुर्वे सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।कार्यक्रम में 30 मई 1826 को प्रकाशित हिंदी के प्रथम समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा करते हुए वर्तमान डिजिटल युग में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, निष्पक्ष रिपोर्टिंग, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित के कार्यों में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। दुद्धी प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष इब्राहिम खान, महासचिव रवि सिंह तथा अध्यक्ष रमेश यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि विवेक कुमार पाण्डेय ने सत्यनिष्ठा, साहस एवं समर्पण के साथ समाज की समस्याओं को उजागर कर जनमानस को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध हास्य कलाकार अभय कुमार शर्मा रहे। उन्होंने देश के चर्चित नेताओं एवं फिल्मी सितारों की आवाज की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही पत्रकारों के संघर्षपूर्ण जीवन को हास्य के माध्यम से मंच पर जीवंत करते हुए सभी को भावुक और आनंदित कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर सभागार देर तक तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा।समारोह के मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रामजीत यादव ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना ही पत्रकारिता का वास्तविक धर्म है। उन्होंने दुद्धी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता के मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों की सराहना की।मुख्य अतिथि इंद्रजीत राय ने प्रदेश के अंतिम विधानसभा क्षेत्र दुद्धी में आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रेस क्लब की सक्रिय पहल से क्षेत्र के विकास एवं औद्योगिक संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा, जिसके लिए वह शासन स्तर पर आवश्यक प्रयास करेंगे।विशिष्ट अतिथि संजय गौड़ धुर्वे ने कहा कि ग्रामीण एवं तहसील स्तर पर पत्रकारिता करना अत्यंत कठिन कार्य है। सीमित संसाधनों के बावजूद पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सम्मान वास्तव में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान है। कार्यक्रम का संचालन रमेश यादव एवं राकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय, सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी, पूर्वांचल प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रामेश्वर राय, अमरनाथ जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, रामजी गुप्ता, विष्णु गुप्ता, जगत नारायण विश्वकर्मा, अशोक कनौजिया, दैवी शक्ति, दीपक जायसवाल, पप्पू यादव, सुशील गुप्ता, मनीष कुमार, विकास अग्रहरि, सुमित सोनी, डॉ. विनय, अधिवक्ता छोटेलाल अग्रहरि, आदिवासी समाज के हितैषी फौजदार परस्ते सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, अधिवक्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






