मां से आखिरी बार फोन पर बोला- ‘मेरा अंतिम समय है’, पांच दिन बाद ओबरा डैम में मिला युवक का शव
सोनभद्र: घर से लापता 24 वर्षीय हिमांशु मिश्रा का शव ओबरा डैम में मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव निवासी 24 वर्षीय हिमांशु मिश्रा का शव गुरुवार शाम ओबरा डैम में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
6:36 AM, Oct 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: घर से लापता 24 वर्षीय हिमांशु मिश्रा का शव ओबरा डैम में मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव निवासी 24 वर्षीय हिमांशु मिश्रा का शव गुरुवार शाम ओबरा डैम में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हिमांशु 25 सितंबर से घर से लापता था। लापता होने से पहले उसने मोबाइल फोन पर अपनी मां से आखिरी बार बातचीत की थी। बातचीत के दौरान उसने ओबरा डैम पर होने और अपने अंतिम समय की बात कही थी।बताया गया कि 25 सितंबर को घर से निकलने के कुछ देर बाद हिमांशु ने अपनी मां को फोन किया था। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसी दिन उसके पिता सुरेंद्र मिश्रा ने जुगैल थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।पांच दिन बाद डैम में मिला शवगुरुवार शाम ओबरा डैम में मछली पकड़ने गए कुछ बच्चों ने पानी में शव देखा। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।परिजनों ने जताई हत्या की आशंकाहिमांशु के पिता की ओर से जुगैल थाने में दी गई तहरीर में कुछ लोगों के नाम भी बताए गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया था कि संबंधित लोग हिमांशु को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शव मिलने के बाद स्वजन ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है।जुगैल थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा के अनुसार, युवक की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। वहीं, प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हिमांशु की मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें






