February 11, 2025 9:26 PM

Menu

सोनभद्र : कुम्भ से घर वापस लौट रही कार नील गाय को बचाने मे पेड़ से टकराई, छः घायल चार रेफर.

सोनभद्र : प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की कार सोनभद्र में नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए, चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
  • कार से कुम्भ स्नान कर घर वापस लौट रहा था परिवार
  • नील गाय को बचाने मे कार पलटी छः घायल चार रेफर

सोन प्रभात / सोनभद्र : Babulal Sharma/ Pankaj Singh 

म्योरपुर /सोनभद्र : प्रयागराज में कुंभ स्नान कर अपने घर लौट रहे एक परिवार की कार गुरुवार को नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में छोटे बच्चों सहित कुल छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संत कुमार गुप्ता ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया।

म्योरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। उपचार कर रहे डॉक्टर अंकित सिंह ने बताया कि कुल छह घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें नवीन कुमार (45) पुत्र उदय शंकर प्रसाद, मालती देवी (65) पत्नी उदय शंकर प्रसाद, सीता देवी (42) पत्नी नवीन कुमार, स्वाति सिंह (14) पुत्री नवीन कुमार, सत्यम सिंह (12) पुत्र नवीन कुमार और आदि कुमार सिंह (16) पुत्र नवीन कुमार शामिल हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में चार की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्राम प्रधान संत कुमार गुप्ता ने बताया कि म्योरपुर की ओर से छत्तीसगढ़ जा रही डिजायर कार के आगे एक पिकअप वाहन चल रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक दौड़ती हुई एक नीलगाय पिकअप से टकरा गई। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही डिजायर कार नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

म्योरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया और वन विभाग एवं पशु विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On