March 21, 2025 1:05 PM

Menu

Sonbhadra News : नगवा में होने जा रहें भव्य 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सफलता हेतु प्रज्ञामंडल की बैठक में बनी रणनीति

Sonbhadra News/Report: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र,

दुद्धी, सोनभद्र | होटल ग्रीन स्टार दुद्धी में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आगामी 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की सफलता हेतु आयोजित समन्वयक बैठक में मुख्य अतिथि जिला सह समन्वयक गायत्री परिवार सोनभद्र अरविंद कुमार सिंह द्वारा भक्ति गीतों के बीच सभी प्रज्ञा मंडल को अखिल विश्व गायत्री परिवार के नीति रीती, याज, प्रयास, रियाज, समय दान, अंशदान स्वाध्याय कर्मकांड के द्वारा 21वीं सदी उज्जवल भविष्य की परिकल्पना के मद्देनजर घर-घर यज्ञ कराने, प्रज्ञा मंडल का ब्लॉक समन्वयक, तहसील समन्वयक, जिला समन्वयक के बीच निर्धारित दायित्व का अनुपालन करने की बात बताई।

जिला ट्रस्टी राधा रमन चौबे, शिव शंकर प्रसाद कुशवाहा एवं डॉ हर्षवर्धन प्रजापति द्वारा स्वयं के अंतःकरणकर विचारों की शुद्धता, स्वाध्याय, साधना, आराधना द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज मिशन के बताये दिशा निर्देशों का समिति के मार्गदर्शन में समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कहीं साथ हीं जल्द शक्तिपीठ की स्थापना दुद्धी में कराए जाने, आगामी 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ दुद्धी में कराएं जाने आदि पर चर्चा हुई। ब्लॉक समन्वयक पन्ना लाल कुशवाहा व सभी प्रज्ञामंडल अध्यक्षगणो प्रतिनिधि गिरवर दास नरखोरिया , प्रतिनिधि अंबिका प्रसाद मीठीनिया, महेश कुमार जायसवाल विंढमगंज,शिव कुमार नगवा, जीवन राम चन्द्रवंशी दुद्धी, डॉक्टर रामनाथ प्रजापति सागोबांध आदि द्वारा अपना अपना विचार प्रदान किया गया।

संचालन तहसील दुद्धी समन्वयक गायत्री परिवार जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। अस्वस्थ चल रहे बैठक का लाइव जिलासमन्वयक राजकुमार तरुण द्वारा सम्मलित होकर शुभकामनायें ज्ञापित की गई। कार्यक्रम का शुरुआत प्रज्ञा की देवी मां गायत्री व परम पूज्य वेद ऋषि तपोनिस्ट पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीया माता भगवती देवी के शर्मा के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर अतिथियों द्वारा प्रारंभ किया गया। परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माता के सूक्ष्म संरक्षण में गायत्री मंत्र उच्चारण के बीच एक दूसरे को रोरी अक्षत लगाकर पुष्प वर्षा के बीच बैठक संपन्न हुआ।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On