January 16, 2025 12:07 AM

Menu

सोनभद्र : नंबर प्लेट बदलकर खनिज परिवहन करने वाला चालक गिरफ्तार

Sonprabhat Digital Desk

सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने नंबर प्लेट बदलकर अवैध खनिज परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 8 जनवरी 2025 को लोढ़ी खनन बैरियर के पास की गई। आरोपी चालक संदेश विश्वकर्मा, जो पड़री खलिहारी का निवासी है, को पुलिस ने मौके से धर दबोचा। 

खनिज निरीक्षक मनोज कुमार खान ने थाना रॉबर्ट्सगंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की नियमित जांच के दौरान वाहन संख्या UP64 BT 5488 का चालक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। एम-चेक ऐप से जांच करने पर पता चला कि वाहन की नंबर प्लेट बदली गई थी और इसका उपयोग अवैध खनिज परिवहन के लिए किया जा रहा था। 

घटना का विवरण:
जांच के दौरान चालक ने रात के अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन को तेज रफ्तार से रॉबर्ट्सगंज की ओर भगाना शुरू कर दिया। इस दौरान वाहन की चपेट में एक होमगार्ड आने से बाल-बाल बचा। चालक की लापरवाही से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और उसने वाहन को डिवाइडर पर चढ़ा दिया, जिससे जांच दल व अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ गई। 

गिरफ्तार किए गए संदेश विश्वकर्मा ने पूछताछ में बताया कि वह ऐसा अपने वाहन मालिक के कहने पर कर रहा था ताकि राज्य सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाते हुए अवैध रूप से लाभ कमा सके। 

आरोपी पर दर्ज मामले:
थाना रॉबर्ट्सगंज में आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 27/2025 धारा 303(2), 317(2), 61(2) ख, 336(2), 340(2), 318(4) भारतीय दंड संहिता, 3(1)/58/72(6) उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम, तथा 3 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। 

गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण: 
– नाम: संदेश विश्वकर्मा 
– पिता का नाम: रामकेश विश्वकर्मा 
– पता: पड़री खलिहारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 
– उम्र: 35 वर्ष 

गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. उपनिरीक्षक बृजेश कुमार दूबे, चौकी काशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज 
2. हेड कांस्टेबल बब्बन रावत, चौकी काशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On