February 5, 2025 9:31 AM

Menu

जंगल में बिछाए गए जाल से घायल हुई गाय,

Sonbhadra News/Report : जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी

दुद्धी, सोनभद्र। विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवही से जंगल में चरने गई एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना 3 जनवरी की है, जब प्रमोद कुमार शर्मा की गाय प्रतिदिन की तरह जंगल में चारा चरने गई थी और वहां शिकारियों द्वारा बिछाए गए प्रतिबंधित जाल (गोला) का शिकार हो गई। 

घटना के अनुसार, जंगल में चारा चरते समय गाय ने शिकारियों द्वारा बिछाए गए जाल को खा लिया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया। इस हादसे में गाय का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल अवस्था में भी गाय किसी तरह अपने मालिक के पास पहुंच गई। गाय की हालत देखकर प्रमोद कुमार शर्मा ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। 

गाय के मालिक प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्होंने जंगल किनारे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को मंडराते हुए देखा था, जो धनुष-बाण से लैस थे। इन शिकारियों का मकसद जंगली जानवरों का शिकार करना था। उनकी बिछाई गई जाल में गाय फंसकर घायल हो गई। घटना के बाद से आरोपी शिकारी फरार हैं। 

प्रमोद कुमार शर्मा ने विन्ढमगंज थाने में दो संदिग्धों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए शिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जंगलों में शिकार की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने और शिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से उनकी पशुधन को खतरा बना रहता है। 

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई है।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On