प्रांतीय गणित मेला में सोनभद्र के 12 छात्रों का दबदबा कई रजत एवं कांस्य पदक जीता.
सारनाथ में स्थित म्यूजियम बौद्ध स्तूप, अशोक स्तंभ,बौद्ध मंदिर आदि ऐतिहासिक स्थलों को दिखाकर ज्ञानवर्धन कराया गया।
sonebhadra
6:27 PM, Nov 2, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेंद्र चंद्रवंशी

सारनाथ में स्थित म्यूजियम बौद्ध स्तूप, अशोक स्तंभ,बौद्ध मंदिर आदि ऐतिहासिक स्थलों को दिखाकर ज्ञानवर्धन कराया गया।
दुद्धी सोनभद्र जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय गणित मेला का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गौरा बादशाहपुर जौनपुर में संपन्न हुआ। जिसमें गणित प्रश्नमंच, गणित प्रदर्शन, गणित प्रयोग, गणित पत्रवाचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रश्नमंच, लोक नृत्य, कला, रंगोली,भाषण, आशु भाषण जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में 12 जिले से चयनित भैया बहन प्रतिभाग किये थे। प्रतियोगिता समारोह में जनपद सोनभद्र से महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुद्धी एवं संत श्री सच्चा बाबा सरस्वती शिशु मंदिर विंढमगंज से 15 भैया /बहन भाग लिए। 15 में महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुद्धी सोनभद्र विद्यालय से गणित प्रदर्शन में भैया शाहिद खान और देव कुमार विश्वास द्वितीय स्थान प्राप्त किए। सुधाकर मिश्रा एवं अंकित कुमार क्रमशः गणित प्रदर्शन एवं गणित पत्र वाचन में तृतीय स्थान प्राप्त किये। सरस्वती शिशु मंदिर विंढमगंज से सांस्कृतिक प्रश्न मंच में तीन बहने लक्ष्मी कुमारी, परिधि कुमारी और रिद्धिमा कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किये।पांच रजत पदक एवं दो कांस्य पदक प्राप्त कर सोनभद्र का नाम रोशन किय। उपरोक्त सभी भैया बहनों को कार्यक्रम में पार्टिसिपेट करने के लिए सोनभद्र जिला के जिला प्रमुख श्री जितेंद्र तिवारी, महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुद्धी के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी और दुद्धी विद्यालय के गणित प्रमुख आचार्य श्री राजू जी के नेतृत्व में 15 भैया /बहनों को कार्यक्रम में पार्टिसिपेट कराया गया। इस मौके पर सारनाथ में स्थित म्यूजियम बौद्ध स्तूप, अशोक स्तंभ,बौद्ध मंदिर आदि ऐतिहासिक स्थलों को दिखाकर ज्ञानवर्धन कराया गया।
यह भी पढ़ें






