नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर किया गया भव्य सम्मान.
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश गुट) के न्याय पंचायत कोरची प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
sonebhadra
8:49 PM, Nov 21, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: यू .गुप्ता ब्यूरो चीफ सोनभद्र

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश गुट) के न्याय पंचायत कोरची प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सोनभद्र, नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान के क्रम में आज बी.आर.सी. पर 21 नवंबर 2026 को बभनी खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विजय यादव एवं दुद्धी खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री शशिकांत श्रीवास्तव का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश गुट) के न्याय पंचायत कोरची प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। स्वागत के इस कार्यक्रम में सचिन यादव, जयप्रकाश दुबे, रईस कौसर, ओम प्रकाश यादव, भानु प्रताप सिंह (एआरपी), प्रवीण द्विवेदी (एआरपी) सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
इस दौरान शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने नवागत अधिकारियों से शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने तथा संगठन और विभागीय समन्वय को मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की। वहीं दोनों अधिकारियों ने शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा।
यह भी पढ़ें






