Road Accident:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल
सोनभद्र:घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुंगहरी माइनर के पास शुक्रवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
6:52 PM, Nov 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र:घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुंगहरी माइनर के पास शुक्रवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल मे भर्ती घायल इंद्र प्रसाद (18) ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर घोरावल से अपने घर बकौली जा रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से बाइक से टक्कर हुई। बताया गया कि खड़हा गांव के रहने वाले अनिकेश (16) और विष्णु (17) घोरावल की ओर जा रहे थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास हुई। इस दुर्घटना में इंद्र प्रसाद के हाथ में गंभीर चोट आई और फैक्चर हो गया और सिर में चोट लगी है। वही अनिकेश की आंख के पास चोट आई है और विष्णु के सिर में गंभीर चोट लगी है। चिकित्सकों ने अंदेशा व्यक्त किया कि विष्णु के ब्रेन में चोट लग गई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें






