Road accident:रेणुका पुल पर बाइक रेलिंग से टकराई, युवक की मौत; चाचा और चचेरा भाई घायल
सोनभद्र। बड़े भाई की शादी के लिए लड़की देखकर घर लौट रहे युवक की बाइक रेणुका पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसके चाचा और चचेरे भाई भी घायल हुए हैं। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
6:49 PM, Nov 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। बड़े भाई की शादी के लिए लड़की देखकर घर लौट रहे युवक की बाइक रेणुका पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसके चाचा और चचेरे भाई भी घायल हुए हैं। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र के टापू ग्राम पंचायत के गौरा टोला निवासी 21 वर्षीय रमेश कन्नौजिया शनिवार सुबह अपने बड़े भाई राजू की शादी के लिए लड़की देखने कोन थाना क्षेत्र के मिश्री गांव गया था। उसके साथ बाइक पर चाचा गुलाब कन्नौजिया (48) और चचेरा भाई बबुंदर (20) भी थे। लड़की देखने के बाद तीनों शाम को बाइक से घर लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें
वे रेणुका पुल पर पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार के बाद बबुंदर को छोड़ दिया गया, जबकि गुलाब कन्नौजिया को भर्ती कर लिया गया। गंभीर रूप से घायल रमेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमेश के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई।
बताया गया कि रमेश के पास हेलमेट था, लेकिन उसने उसे पहना नहीं था। शनिवार सुबह मृतक के घर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान रामसजीवन यादव भी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। पुलिस हादसे की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।






