होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

ख़राब मौसम से फसल खराब हुई तो किसान देर न करे, तुरंत दर्ज कराये सूचना-- जिलाधिकारी सोनभद्र

किसानों की फसलों को होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चर्चित गौड़ ने जनपद के समस्त किसानों से सतर्क रहने की अपील की है।

sonebhadra

10:40 AM, Nov 22, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: यू .गुप्ता ब्यूरो चीफ सोनभद्र

ख़राब मौसम से फसल खराब हुई तो किसान देर न करे, तुरंत दर्ज कराये सूचना-- जिलाधिकारी सोनभद्र

किसानों की फसलों को होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चर्चित गौड़ ने जनपद के समस्त किसानों से सतर्क रहने की अपील की है।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

फसल क्षति की जानकारी के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर, पीएम फसल बीमा योजना के लाभार्थी 14447 और अन्य किसान 1077 पर दें सूचना

सोनभद्र 21 नवंबर। खराब मौसम, बेमौसम बारिश, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से किसानों की फसलों को होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चर्चित गौड़ ने जनपद के समस्त किसानों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों अथवा प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति होने पर किसान तत्काल निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर अपनी सूचना दर्ज कराएं, ताकि समय से सर्वेक्षण एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित किसान फसल नुकसान की सूचना हेल्पलाइन नंबर 14447 पर दर्ज करा सकते हैं। वहीं, अन्य किसान जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 1077 पर फसल क्षति की जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में समय से सूचना दर्ज कराना बेहद महत्वपूर्ण है। इससे संबंधित विभागों द्वारा क्षति का आकलन एवं सर्वेक्षण कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे मौसम की स्थिति पर नजर रखें और फसल को किसी भी प्रकार की क्षति होने पर सूचना देने में देरी न करें, जिससे प्रभावित किसानों को शासन की निर्धारित व्यवस्था के तहत राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा सके।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions