बोलेरो से 96 अंग्रेजी शराब व 48 बीयर केन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से 96 अंग्रेजी शराब व 48 बीयर केन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
2:19 PM, May 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बीजपुर:सोनभद्र:पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 अप्रैल 2026 को एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
पकड़ा गया अभियुक्त जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र भगवान दास विश्वकर्मा, निवासी ग्राम- कोंगा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष है। उसके कब्जे से बोलेरो में लदी 96 अदद अंग्रेजी शराब की बोतलें और 48 अदद बीयर की केन बरामद की गईं।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना बभनी में मु0अ0सं0 90/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव , उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव , हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव ,सुनील कुमार सामिल रहे।






