होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

केनरा बैंक शाखा प्रबन्धक एवं महिला थाना प्रभारी द्वारा मृतक आश्रित के परिवार को दो लाख का चेक दिया गया।

मृतक आश्रित परिवारों के लिए महिला थाना प्रभारी ने दी सांत्वना।

sonbhadra

9:05 PM, Apr 10, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

केनरा बैंक शाखा प्रबन्धक एवं महिला थाना प्रभारी द्वारा मृतक आश्रित के परिवार को दो लाख का चेक दिया गया।

मृतक आश्रित परिवार को चेक देते हुए : फोटो सोन प्रभात

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र: राबर्ट्सगंज नगर में केनरा बैंक ने शुक्रवार को मृतक आश्रित परिवार के सदस्यों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत महिला थाना प्रभारी सविता सरोज व शाखा प्रबन्धक आरिफ अब्बास के द्वारा मृतक आश्रित के परिवार को दो लाख का चेक दिया गया। राबर्ट्सगंज के केनरा बैंक परिसर में महिला थाना प्रभारी सविता सरोज और शाखा प्रबन्धक ने इन परिवारों को चेक दिया।

Image

थाना प्रभारी ने कहा कि किसी की मृत्यु की भरपाई पैसे से नही की जा सकती। पैसे से परिवार की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती, लेकिन सरकार से उनके बेसहारा परिवार के आर्थिक स्थिति में सुधार के लिये बीमा योजना चलाया है। जिससे परिवार के मुखिया के न रहने पर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। इसलिये जो भी खाता धारक हैं। वे बैंक में आकर प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा अवश्य करायें। बैंक ने खाताधारकों का किया बीमा

विज्ञापन

ब्रांच मैनेजर आरिफ अब्बास ने कहा कि हमारे शाखा में आशुतोष कुशवाहा बैंक के खाता धारक थे आशुतोष कुशवाहा बहुत दिनों से कैंसर से पीड़ित थे बैंक मित्र ने खाताधारकों का बीमा किया था। उनके मौत के बाद पत्नी को दो लाख का चेक दिया गया है। अत्यंत गरीब परिवार से हैं। इस रुपये से दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगी। आशुतोष कुशवाहा की पत्नी ज्योति निवासी रामगढ़ को दो लाख का चेक दिया गया है। खाता धारक ने 436 रुपये सालाना का बीमा कराया था।

जिसका लाभ उनके परिवार को मिला है। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्राहक को कोई भी समस्या हो तो शाखा में आकर बात कर सकते हैं। बताया गया कि हमारे पति कैंसर से पीड़ित थे जिससे उनकी मौत हो गई। जहां शाखा प्रबंधक ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व रविन्द्र ने बैंक मित्र शक्ति पाल के माध्यम से मात्र 436 रुपये का प्रीमियम जमा कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में बीमा कराया था। मृत्यु के बाद परिजनों ने बैंक से संपर्क किया, जिस पर विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर आश्रित को बीमा राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी सविता सरोज शाखा प्रबन्धक आरिफ अब्बास सहायक प्रबंधक धर्मवीर सिंह, लोन अधिकारी जितेंद्र यादव मुकेश गुप्ता,बैंक मित्र शक्ति पाल, संदीप कुमार सहित बैंककर्मी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions