होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक को कुचला, मौत; पौत्र घायल, चालक फरार

सोनभद्र: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक को कुचला, मौत; पौत्र घायल, चालक फरार

8:12 PM, May 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

 तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक को कुचला, मौत; पौत्र घायल, चालक फरार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उनका 15 वर्षीय पौत्र घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव निवासी 64 वर्षीय उदय नारायण राम, पुत्र जदुनाथ, सेवानिवृत्त शिक्षक थे। गुरुवार सुबह वह अपने 15 वर्षीय पौत्र शुभांशु को बाइक से लेकर किसी काम से राबर्ट्सगंज आ रहे थे।बताया जा रहा है कि जैसे ही वह राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सलैयाडीह और गौरीशंकर गांव के बीच पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उदय नारायण राम सड़क पर गिर पड़े और ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उनका पौत्र शुभांशु सड़क किनारे गिरने से घायल हो गया।हादसे के बाद चालक ट्रक को पीछे मोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर ट्रक की तलाश में जुटी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions