दुकान से घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में उपचार जारी
दुकान से घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में उपचार जारी
9:16 PM, Jul 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

बारिश के मौसम में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, चिकित्सकों ने लोगों से बरतने को कहा एहतियातदुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में शुक्रवार शाम सर्पदंश की एक घटना सामने आई। घर लौट रहे एक युवक का पैर सड़क किनारे पड़े सांप पर पड़ गया, जिससे सांप ने उसे डस लिया। आनन-फानन में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार रजखड़ गांव निवासी अजीत मौर्य (26) पुत्र मिश्रीलाल मौर्य शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपने चाचा की दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे उनका बायां पैर एक सांप पर पड़ गया। अचानक हुए सर्पदंश से युवक घबरा गया और शोर मचाने लगा।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बिना समय गंवाए निजी वाहन से अजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया।सीएचसी की चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने बताया कि सर्पदंश से घायल युवक का उपचार जारी है। आवश्यक दवाएं दी गई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य और स्थिर है।स्वास्थ्य विभाग की अपीलबारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से खेतों, झाड़ियों और सुनसान स्थानों पर जाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराएं। इससे समय रहते उचित इलाज मिलने पर गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें






