होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दुद्धी मे रंगोली और पोस्टर के जरिए विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता का दिया संदेश

भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय, दुद्धी में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रचनात्मक तरीके से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

sonebhadra

6:40 AM, Nov 21, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र।

दुद्धी मे रंगोली और पोस्टर के जरिए विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता का दिया संदेश

भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय, दुद्धी में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रचनात्मक तरीके से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)।सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय, दुद्धी में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रचनात्मक तरीके से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, उनसे बचाव के उपायों तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व को दर्शाया। रंगोली और पोस्टर के जरिए यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर के प्रति लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और नियमों के पालन से दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकता है।प्रतियोगिता का नेतृत्व सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार गौतम ने किया। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार, डॉ. प्रीति, राजेश कुमार यादव, सचिन कुमार विश्वकर्मा, डॉ. प्रियंका जायसवाल एवं श्रीमती अंकिता चंद्र सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions