Sonbhadra crime: करोड़ो रुपये के कथित गबन मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, प्रयागराज से पुलिस ने दबोचा
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित हनुमत सोलर हाउस फर्म में लगभग चार करोड़ रुपये के कथित गबन के मामले में सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड और घटना से संबंधित स्कॉ
8:03 PM, Nov 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

हनुमत सोलर हाउस में गबन का आरोप, सोशल मीडिया पर AI जनरेटेड फोटो से छवि धूमिल करने की साजिश का भी आरोप; नकदी, लैपटॉप, मोबाइल और स्कॉर्पियो-एन बरामदसोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित हनुमत सोलर हाउस फर्म में लगभग चार करोड़ रुपये के कथित गबन के मामले में सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड और घटना से संबंधित स्कॉर्पियो-एन वाहन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, मामले में वादी विकास सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम अदलपुरा थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर, हाल निवासी कम्हारी, धर्मशाला रोड, रॉबर्ट्सगंज ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी दुकान हनुमत सोलर हाउस में पूर्व में कार्यरत मैनेजर हरिगोविन्द सिंह पटेल समेत अन्य कर्मचारियों ने उनके बाहर रहने के दौरान करोड़ों रुपये का गबन किया।शिकायत के मुताबिक, कथित गबन की रकम की रिकवरी को लेकर शिकायत किए जाने से बचने के उद्देश्य से आरोपियों ने आपस में साजिश रची। आरोप है कि AI जनरेटेड लड़की की तस्वीर का इस्तेमाल कर वादी की छवि धूमिल करने तथा दुकान की प्रतिष्ठा खराब करने के लिए फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से भ्रामक सामग्री प्रसारित की गई।इस मामले में रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मेविश टॉक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में आर्थिक अपराध एवं धोखाधड़ी के मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना तथा साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की।पुलिस टीम ने प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन के पास खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो-एन में मौजूद तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपीहरिगोविन्द सिंह पटेल पुत्र अशोक कुमार सिंह, निवासी वार्ड अखाड़ा मोहल्ला, कम्हारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।विरेन्द्र प्रताप केशरी पुत्र नन्दलाल केशरी, निवासी वार्ड अखाड़ा मोहल्ला, कम्हारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।इन्द्रेश सिंह पटेल पुत्र सुरेन्द्र नाथ सिंह पटेल, निवासी ग्राम महेवा, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।बरामद सामानपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उनहत्तर हजार पांच सौ रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, एसर कंपनी का एक लैपटॉप, चार क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कपड़ों एवं अन्य सामान से भरे बैग तथा घटना से संबंधित एक काले रंग की स्कॉर्पियो-एन वाहन बरामद किया है।वाहन के आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं कराए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीमकार्रवाई में निरीक्षक बनारसी यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल रूपेश कुमार, कांस्टेबल रमेश कुमार तथा महिला कांस्टेबल श्रद्धा अवस्थी, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






