Road accident:बाइक की टक्कर से घायल सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की मौत
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में गुरुवार शाम बाइक की टक्कर से घायल सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। वह घर से सब्जी लेने के लिए सड़क की तरफ निकले थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
7:51 PM, Nov 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सब्जी लेने सड़क की तरफ निकले थे वृद्ध, जिला अस्पताल में तोड़ा दमसोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में गुरुवार शाम बाइक की टक्कर से घायल सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। वह घर से सब्जी लेने के लिए सड़क की तरफ निकले थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।करमा थाना क्षेत्र के सहदेइया बैडाड़ गांव निवासी 76 वर्षीय अमरेश चंद्र शुक्ल पुत्र स्व. रामदुलारे शुक्ल वर्तमान में उरमौरा गांव में डायट के पीछे रहते थे। गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर से सब्जी लेने के लिए सड़क की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने रेफर करने की प्रक्रिया के दौरान करीब छह बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमरेश चंद्र शुक्ल सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक थे। उनके तीन बच्चे हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिजनों में शोक छा गया।
यह भी पढ़ें






