होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

चारपाई पर सो रही एक वर्षीय मासूम को कोबरा ने डसा, मौत

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव के मजीठ टोला में शुक्रवार भोर एक दर्दनाक घटना सामने आई। चारपाई पर सो रही एक वर्षीय मासूम बच्ची को कोबरा ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

7:53 PM, Nov 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

चारपाई पर सो रही एक वर्षीय मासूम को कोबरा ने डसा, मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव के मजीठ टोला में शुक्रवार भोर एक दर्दनाक घटना सामने आई। चारपाई पर सो रही एक वर्षीय मासूम बच्ची को कोबरा ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, अरझट गांव के मजीठ टोला निवासी ज्ञान सिंह की एक वर्षीय पुत्री अंजू शुक्रवार भोर करीब चार बजे घर में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान कोबरा ने उसे डस लिया। घटना के समय बच्ची की मां बाहर गई थी। जब वह वापस कमरे में पहुंची तो चारपाई के पास कोबरा देखकर चीखने लगी।आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घर में अफरा-तफरी मच गई। सर्पदंश से मासूम की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions