होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Road Accident:सिंदुरिया पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया पुल पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिवार में घटना के बाद कोहराम मच गया।

9:20 PM, Nov 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Road Accident:सिंदुरिया पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप; परिवार में पसरा मातमचोपन, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया पुल पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिवार में घटना के बाद कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक सिंदुरिया पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल पर बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे घर में मातम छा गया।फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions