होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Crime news:मारकुंडी घाटी में पिकनिक मनाने गए युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में पसरा मातम

चोपन। थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की झरने के पास पहाड़ी से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद पिकनिक का माहौल अचानक मातम में बदल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई

3:33 PM, Sep 2, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Crime news:मारकुंडी घाटी में पिकनिक मनाने गए युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में पसरा मातम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


चोपन। थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की झरने के पास पहाड़ी से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद पिकनिक का माहौल अचानक मातम में बदल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, मारकुंडी गांव निवासी सुवेदार यादव उर्फ मुन्ना पुत्र भोला यादव अपने साथियों के साथ मारकुंडी घाटी में पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह झरने के पास स्नान करने के लिए ऊंची पहाड़ी पर चढ़ गया। स्नान के बाद नीचे उतरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह पहाड़ी से नीचे जा गिरा।हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद साथियों और अन्य लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे से पिकनिक का माहौल गमगीन हो गया। झरने और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions