घोरावल सीएचसी में प्रसव के बाद नवजात के जननांग में असामान्यता, जिला अस्पताल रेफर
घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक नवजात के जननांग की संरचना असामान्य पाए जाने का मामला सामने आया है। नवजात के जन्म के बाद परिजनों ने पेशाब करने वाले अंग की स्थिति सामान्य से अलग देखी, जिसके बाद अस्पताल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी गई।
9:59 PM, Sep 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक नवजात के जननांग की संरचना असामान्य पाए जाने का मामला सामने आया है। नवजात के जन्म के बाद परिजनों ने पेशाब करने वाले अंग की स्थिति सामान्य से अलग देखी, जिसके बाद अस्पताल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी गई।जानकारी के अनुसार खुशबू ने एक बेटे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात में असामान्यता नजर आने पर परिजन चिंतित हो गए। मामले की जानकारी अस्पताल में फैलने के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई।मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स के अनुसार नवजात को बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। नवजात की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।चिकित्सकों के अनुसार विशेषज्ञ जांच के बाद ही नवजात की स्थिति और उसमें पाई गई जन्मजात असामान्यता की वास्तविक प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिजनों की चिंता बढ़ी हुई है और नवजात को बेहतर उपचार दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है।
यह भी पढ़ें






