होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Accident: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव के समीप शाहगंज-राबर्ट्सगंज मार्ग पर रविवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

7:32 PM, Oct 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Accident: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


राबर्ट्सगंज के जैत गांव के पास हुआ हादसा, बिरहा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे दोनों युवकसोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव के समीप शाहगंज-राबर्ट्सगंज मार्ग पर रविवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार, शाहगंज थाना क्षेत्र के अतरवा गांव निवासी गोविंद (37) पुत्र रामप्रसाद पनिका अपने चचेरे भाई गूंजलाल पुत्र रामलखन के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज के नई बाजार में आयोजित बिरहा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे दोनों जैत गांव के समीप शाहगंज-राबर्ट्सगंज मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कियाघटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गूंजलाल का इलाज जारी है।गोविंद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions