होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रेनुकूट मुर्धवा मोड के पास हुआ हादसा, बारिश में बकरियों से लदी पिकअप पलटी, चालक और बकरियां सुरक्षित

रेनुकूट मुर्धवा मोड के पास हुआ हादसा, बारिश में बकरियों से लदी पिकअप पलटी, चालक और बकरियां सुरक्षित

9:29 PM, Jul 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: U gupta

रेनुकूट मुर्धवा मोड के पास हुआ हादसा, बारिश में बकरियों से लदी पिकअप पलटी, चालक और बकरियां सुरक्षित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

। 



सोनभद्र, रेणुकूट में स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा मोड (खाड़पाथर मोड़) पर शनिवार शाम लगभग 5.00 बजे बकरियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हल्की बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। राहत की बात रही कि इस दुर्घटना में चालक समेत किसी भी व्यक्ति या बकरी को कोई चोट नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार, पिकअप फैजाबाद से बकरियां लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रही थी। खाड़पाथर मोड़ पर हल्की बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी। इसी दौरान चालक ने वाहन को नियंत्रित करने के लिए ब्रेक लगाया, जिससे पिकअप असंतुलित होकर पलट गई।
हादसे के बाद पिकअप में लदी बकरियां बाहर निकलकर इधर-उधर दौड़ने लगीं, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पिकअप चालक विशाल कुमार, निवासी फैजाबाद, ने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी और ब्रेक लगाते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया।
दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता की। दूसरे वाहन की मदद से पिकअप को सीधा कराया गया और बाहर निकल गई बकरियों को दोबारा वाहन में सुरक्षित लादा गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद वाहन को दोबारा रवाना किया गया और चालक अपने गंतव्य रायपुर के लिए निकल गया
हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। लोगों ने बारिश के मौसम में, विशेषकर खाड़पाथर मोड़ जैसे घुमावदार और फिसलन भरे स्थानों पर, सावधानी से वाहन चलाने को संभाल कर चलाने की नसीहत दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions