होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Accident: बभनी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पुत्र के सामने पिता की मौत ,चार घायल

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक ढाबे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार 65 वर्षीय विंध्याचल की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बभनी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान विंध्याचल ने दम तोड़ दिया।

8:10 PM, Oct 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Accident: बभनी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पुत्र के सामने पिता की मौत ,चार घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


रामलीला देखकर घर लौट रहे थे पिता-पुत्र, हादसे में 65 वर्षीय विंध्याचल ने सीएचसी में तोड़ा दमसोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक ढाबे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार 65 वर्षीय विंध्याचल की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बभनी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान विंध्याचल ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के संवरा गांव निवासी विंध्याचल पुत्र पुरुषोत्तम सोमवार की रात अपने 36 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र के साथ बभनी से दुर्गा पूजा और रामलीला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे वे बभनी स्थित एक ढाबे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर नधिरा गांव निवासी 19 वर्षीय दीनानाथ पुत्र अशोक कुमार, 18 वर्षीय शिवचरन और 23 वर्षीय लालचंद पुत्र सुनील कुमार सवार थे।सूचना पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में हुई मौतदोनों बाइकों की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के घर लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल बभनी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कविंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया।अस्पताल में इलाज के दौरान विंध्याचल की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र सुरेंद्र समेत अन्य घायलों का उपचार जारी रहा।पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शवमंगलवार सुबह सीएचसी से मेमो मिलने के बाद बभनी थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions