होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नहर के पास मजदूरों की मजदूरी के 20 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने का आरोप

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत मुबारकपुर गांव में मंगलवार रात कथित तौर पर मारपीट कर करीब 20 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय मौर्य ने सुकृत चौकी पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

6:09 PM, Sep 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

नहर के पास मजदूरों की मजदूरी के 20 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने का आरोप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत मुबारकपुर गांव में मंगलवार रात कथित तौर पर मारपीट कर करीब 20 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय मौर्य ने सुकृत चौकी पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

पीड़ित के अनुसार वह प्रतिदिन मजदूरों को लेकर मिर्च की तुड़ाई कराने के लिए जाता है। मंगलवार 21 सितंबर को भी वह मजदूरों को लेकर गया था। वापसी के दौरान किसानों की ओर से करीब तीन-चार दिनों की मजदूरी का भुगतान किया गया था। मजदूरों को उनके घर छोड़ने के लिए वह मुबारकपुर गांव गया।

तहरीर के मुताबिक, इसी दौरान मुबारकपुर निवासी विजय पुत्र छैबर ने कथित तौर पर पीड़ित की गाड़ी के आगे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित किसी तरह वहां से गाड़ी निकालकर आगे बढ़ा और गांव में मजदूरों को उतारने के बाद वापस लौटने लगा।

विज्ञापन

आरोप है कि मुबारकपुर नहर के पास विजय ने अपने छह-सात साथियों के साथ सड़क घेरकर पीड़ित की गाड़ी रोक ली। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और मजदूरों को बांटने के लिए किसानों से मिले करीब 20 हजार रुपये छीन लिए गए। पीड़ित ने अपनी तहरीर में गले में पहनी करीब डेढ़ भर की सोने की चेन भी छीने जाने का आरोप लगाया है।

मारपीट में पीड़ित के गले और सीने पर चोट लगने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार पुलिस टीम ने कथित रूप से पहचाने गए आरोपी विजय के मुबारकपुर स्थित घर पर पहुंचकर पूछताछ का प्रयास किया, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने रात करीब 10 बजे सुकृत चौकी पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

वहीं, मामले में सुकृत चौकी प्रभारी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही। पुलिस की जांच के बाद ही घटना में लूट, मारपीट और अन्य आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions