कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
सोनभद्र, 14 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने पारिवारिक विवाद में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
8:49 PM, Aug 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पारिवारिक विवाद में भाई पर किया था हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
सोनभद्र, 14 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने पारिवारिक विवाद में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
13 अगस्त को हुआ था विवाद
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त को ग्राम कुलडोमरी के टोला लोझरा में पारिवारिक विवाद के दौरान रघुनाथ पुत्र स्वर्गीय महादेव का अपने भाई मानसिंह से विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज और मारपीट के दौरान रघुनाथ ने पास में रखी कुल्हाड़ी से मानसिंह पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल मानसिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें
घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर थाना अनपरा में मु0अ0सं0 176/2026 के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) और 118(1) में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
14 अगस्त को आरोपी गिरफ्तार मामले में कार्रवाई करते हुए अनपरा पुलिस ने आरोपी रघुनाथ (लगभग 40 वर्ष) निवासी ग्राम कुलडोमरी, टोला लोझरा, थाना अनपरा, सोनभद्र को 14 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।गिरफ्तारी करने वाली टीमकार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव, थाना अनपरा शामिल रहे।






