यूपी टीईटी परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
यूपी टीईटी परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
8:42 PM, Jul 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शुक्रवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा कंट्रोल रूम की गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक अभ्यर्थी को सुरक्षित, व्यवस्थित और निष्पक्ष परीक्षा वातावरण मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी तथा परीक्षा अवधि के दौरान सतत गश्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है, ताकि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
यह भी पढ़ें






