दुद्धी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, एसडीएम-सीओ की मौजूदगी में स्टेट भूमि कराई गई खाली
दुद्धी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, एसडीएम-सीओ की मौजूदगी में स्टेट भूमि कराई गई खाली
8:27 PM, Jul 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील दुद्धी के सामने स्थित स्टेट भूमि पर शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटवाए। यह अभियान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निखिल कुमार यादव एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में चलाया गया।जानकारी के अनुसार, तहसील के सामने स्थित स्टेट भूमि को कुछ माह पूर्व राजस्व विभाग द्वारा पार्किंग स्थल के रूप में विकसित कराया गया था तथा तारबंदी कर उसे सुरक्षित किया गया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में व्यापारी वहां अस्थायी दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से लगाए गए अस्थायी ढांचे एवं कब्जे हटाए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, कस्बा प्रभारी, क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व विभाग की टीम, पुलिस बल एवं नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
यह भी पढ़ें






