होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कंपनी के हित में काम कर रहा प्रशासन, ग्रामीणों ने जमीन न देने का किया ऐलान

कंपनी के हित में काम कर रहा प्रशासन, ग्रामीणों ने जमीन न देने का किया ऐलान

2:34 PM, Jul 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

कंपनी के हित में काम कर रहा प्रशासन, ग्रामीणों ने जमीन न देने का किया ऐलान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क





सोनभद्र। ससनई गांव के ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिन वनाधिकार पट्टाधारकों को वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत भूमि का अधिकार मिला था, उन्हें अब प्रस्तावित कंपनी की स्थापना के उद्देश्य से नोटिस जारी किए जा रहे हैं।संदीप मिश्रा ने दावा किया कि जिला प्रशासन कंपनी के हित में कार्य कर रहा है तथा वनवासियों और आदिवासी परिवारों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून के तहत दिए गए पट्टों को निरस्त करने या लोगों को उनकी भूमि से बेदखल करने का किसी भी स्तर पर विरोध किया जाएगा।ग्रामीण कन्हैयालाल चेरो ने कहा कि वे अपनी पट्टे की जमीन किसी भी कीमत पर कंपनी को नहीं देंगे। वहीं ज्ञानमती देवी ने भी कहा कि ग्रामीण अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे और नोटिस का विरोध करेंगे।संदीप मिश्रा ने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा लंबे समय से "पेड़ है तो प्राण है" अभियान के माध्यम से जंगल, पर्यावरण और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन चला रहा है। उनका कहना है कि यदि कंपनी की स्थापना के नाम पर वनाधिकार पट्टाधारकों और ग्रामीणों के अधिकारों का हनन किया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।कार्यक्रम में कन्हैया चेरो, विजय चेरो, ज्ञानमती, राजेश चेरो, दिनेश चेरो, बिंदू खरवार, मुखलाल चेरो, उमाशंकर यादव, राजू पासवान सहित बड़ी संख्या में आदिवासी परिवार मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions