होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, पांच निरीक्षकों का हुआ तबादला

सोनभद्र पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, पांच निरीक्षकों का हुआ तबादला

8:56 PM, May 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, पांच निरीक्षकों का हुआ तबादला
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है।

प्रशासनिक आवश्यकता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार प्रभारी थाना रायपुर के पद पर तैनात निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।

विज्ञापन

वहीं प्रभारी थाना कोन के निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को भी पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा प्रभारी थाना चोपन के पद पर तैनात निरीक्षक अखिलेश मिश्रा को नई जिम्मेदारी देते हुए प्रभारी थाना कोन नियुक्त किया गया है।

पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह को प्रभारी थाना रायपुर बनाया गया है

विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ के रूप में कार्यरत निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता को प्रभारी थाना चोपन की जिम्मेदारी सौंपी गई है

पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और अपराध नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस महकमे में हुए इन स्थानांतरणों के बाद संबंधित अधिकारियों ने नए कार्यक्षेत्र का कार्यभार संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions