गंगा दशहरा पर "अखिल भारतीय जन सेवा ट्रस्ट" की हुई स्थापना
गंगा दशहरा पर "अखिल भारतीय जन सेवा ट्रस्ट" की हुई स्थापना
10:28 AM, May 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

।
दुद्धी/सोनभद्र,गंगा दशहरा के पावन पर्व पर अखिल भारतीय जन सेवा ट्रस्ट का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राष्ट्रीय कोर टीम के सदस्यों की उपस्थिति में ट्रस्ट का विधिवत गठन किया गया।
इस अवसर पर श्रृंगी ऋषि, संदीप शर्मा, अजीत कुमार, अशोक कुमार, आरती कुमारी, श्रीनारायण यादव, लल्लू राम प्रजापति, राजदेव, अरविन्द, नन्द लाल बैस, राजेंद्र बैस, गौरी शंकर गुप्ता, विवेक पाण्डेय, मनीष शर्मा, ओम शंकर नारायण शर्मा समेत तमाम सदस्य उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के सदस्यों ने संकल्प लिया कि मात्र ₹100 मासिक सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को बेटी के विवाह एवं परिवार में आकस्मिक निधन की स्थिति में लाखों रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
संस्थापकों ने बताया कि ट्रस्ट पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा और जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें






