होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Chopan:पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डीजल चोरी कर उसका भंडारण करने और अवैध रूप से बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 340 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया है। साथ ही डीजल चोरी और उसके भंडारण में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

9:26 PM, Nov 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Chopan:पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


340 लीटर चोरी का डीजल बरामद, चोरी में इस्तेमाल उपकरण, ड्रम और अन्य सामान जब्त

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डीजल चोरी कर उसका भंडारण करने और अवैध रूप से बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 340 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया है। साथ ही डीजल चोरी और उसके भंडारण में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में चोपन पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

विज्ञापन

इसी क्रम में 4 नवंबर की रात करीब 11:43 बजे डाला स्थित हार्ड मिक्स प्लांट के पास छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव कुमार विश्वकर्मा (28 वर्ष), पुत्र भूषण विश्वकर्मा, निवासी ग्राम मानपुर, जिला मधेपुर, बिहार तथा प्रहलाद पाण्डेय (29 वर्ष), पुत्र उमेशचन्द्र पाण्डेय, निवासी ग्राम सरसौल, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में डाला चढ़ाई स्थित हार्ड मिक्स प्लांट क्षेत्र में रह रहे थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 340 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया।

इसके अलावा 200 लीटर क्षमता के दो खाली प्लास्टिक ड्रम, एक लोहे का ड्रम, चार प्लास्टिक की बाल्टियां, तेल कुप्पी, लूज पाइप, ट्रक की टंकी के दो ढक्कन और एक ट्रक का फिल्टर भी जब्त किया गया है। बरामद सामान से डीजल चोरी और उसके संग्रहण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का पता चला है।

विज्ञापन

इस मामले में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 415/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 287, 303(2), 317(2) एवं 317(5) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, अपराध निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी डाला संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विनोद यादव, रामज्ञान सिंह यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions