होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बच्चों के विवाद से नाराज मां ने फंदे से लटककर दी जान, गांव में पसरा मातम

बच्चों के विवाद से नाराज मां ने फंदे से लटककर दी जान, गांव में पसरा मातम

6:35 AM, Jul 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बच्चों के विवाद से नाराज मां ने फंदे से लटककर दी जान, गांव में पसरा मातम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सुकृत (सोनभद्र)। क्षेत्र के मैरहवा टोला में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव घर से करीब 100 मीटर दूर विद्युत टावर के खंभे से साड़ी के सहारे लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।मैरहवा टोला निवासी 42 वर्षीय सुनीता भुइया के पति का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में तीन बेटियां और चार बेटे हैं।

परिजनों के अनुसार गुरुवार रात घर में छोटे बच्चों के बीच खाना खाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। सुनीता ने बच्चों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए और देर तक आपस में झगड़ते रहे। इससे नाराज होकर वह रात करीब 10 बजे घर से निकल गई।काफी देर तक घर नहीं लौटने पर बच्चों और पड़ोसियों ने उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसका 13 वर्षीय छोटा बेटा लैदू घर से कुछ दूरी पर विद्युत टावर के पास पहुंचा तो उसने अपनी मां का शव टावर के खंभे से साड़ी के सहारे लटकता देखा। उसने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना पर सुकृत चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions