ओबीसी युवाओं के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में 10 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
ओबीसी युवाओं के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में 10 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
8:32 PM, Jul 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 07 जुलाई। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए संचालित निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वर्ष 2026-27 के तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण ओबीसी वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थी के माता-पिता अथवा अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।योजना के लिए 16 जून से 10 जुलाई 2026 तक विभागीय वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी हार्डकॉपी आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-37, विकास भवन, लोढ़ी, सोनभद्र में जमा करना अनिवार्य होगा।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9369963358 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर शासन की इस निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना का लाभ उठाएं।
यह भी पढ़ें






