मरूवट गांव में मजदूर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मरूवट गांव में मजदूर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
8:14 PM, May 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र)। फुलरी लालता जन कल्याण समिति मरसड़ा की ओर से मरूवट गांव में मजदूर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव के पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया।इस दौरान गीत-संगीत और चर्चा के माध्यम से लोगों को श्रमिकों के सम्मान, आजादी, अधिकारों और उचित मजदूरी के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए उनके अधिकारों की रक्षा जरूरी है।कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, खुर्शीद अहमद, गुलपत्ती, लालजी, पूनम भारती, संगीता, पूजा, मोहर सहित अन्य लोग मौजूद रहे
यह भी पढ़ें






