5 सितंबर को बाबा खाटू श्याम का सजेगा दरबार, गूंजेंगे भक्तिमय भजन
दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा स्थित माँ काली जी मंदिर प्रांगण में आगामी 05 सितंबर शनिवार को ‘द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई हैं
8:02 PM, Sep 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा स्थित माँ काली जी मंदिर प्रांगण में आगामी 05 सितंबर शनिवार को ‘द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई हैं।आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, भक्तिमय कार्यक्रम की शुरुआत 5 सितंबर की सायं 7 बजे से होगी, जो देर रात प्रभु इच्छा तक निरंतर चलेगा।बताया कि संकीर्तन महोत्सव में बाबा श्याम का गुणगान करने के लिए क्षेत्र के अलावा दूर क्षेत्र से नामचीन भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। लखनऊ से पधार रहे प्रसिद्ध भजन गायक कृष्ण शर्मा अपनी स्वर लहरियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे,इसके अलावा चोपन के गायक दीपक पांडे और रेनुकूट की प्रसिद्ध भजन जोड़ी संजीव सांवरिया एवं संजना सांवरिया भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।आयोजन समिति ने स्थानीय व क्षेत्र के समस्त नागरिकों, श्रद्धालुओं व श्याम भक्तों से अपील की है कि वे सपरिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ उपस्थित होकर बाबा श्याम के दर्शन पूजन का लाभ उठाएं और पुण्य के भागी बनें।
यह भी पढ़ें






