Bank strike:बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, करोड़ो का लेनदेन ठप, ग्राहक मायूस होकर वापस लौटे
सोनभद्र। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को जिले भर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी देशव्यापी हड़ताल पर रहे। ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन सोनभद्र यूनिट के जिला अध्यक्ष राजीव रंजन और जिला सचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से राबर्ट्सगंज नगर समेत जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा
6:02 PM, Sep 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, ग्राहक हुए परेशानसोनभद्र। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को जिले भर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी देशव्यापी हड़ताल पर रहे। ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन सोनभद्र यूनिट के जिला अध्यक्ष राजीव रंजन और जिला सचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से राबर्ट्सगंज नगर समेत जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। बैंक शाखाओं के बंद रहने से जरूरी काम से पहुंचे ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।राबर्ट्सगंज नगर में इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य बैंकों की शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। कई शाखाओं के बाहर ताले लटकते रहे और ग्राहक बैंक खुलने का इंतजार करते नजर आए।बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन काम की व्यवस्था लागू करना और सभी शनिवार को अवकाश घोषित करना शामिल है। बैंक यूनियनों का कहना है कि वर्तमान में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, जबकि अन्य शनिवार को भी बैंक कर्मचारियों को काम करना पड़ता है। लंबे समय से सभी शनिवार को अवकाश घोषित कर सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की जा रही है।हड़ताल के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की भी मांग उठाई गई। यूनियनों का कहना है कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर सरकार और संबंधित पक्षों को गंभीरता से विचार करते हुए समाधान की दिशा में पहल करनी चाहिए।देशव्यापी हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस, जमा-निकासी और अन्य नियमित सेवाओं पर असर पड़ा। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं उपलब्ध रहीं, लेकिन शाखा स्तर पर होने वाले कार्यों के लिए ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।हड़ताल में शिवपूजन, नीतीश ओम, प्रकाश, मुकेश सिंह, जय नारायण, महेश कुमार, अरविंद कुमार, यशवंत, रामप्रकाश, अवधेश, अनीश सिंह, सौरभ सिंह, संजीव चौबे, राजेश कुमार, उज्जवल और निरंजन सेठ समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






