उपजिलाधिकारी व विद्युत विभाग के अधिकारियों से बार एसोसिएशन की बैठक, एक सप्ताह में सुधार का निर्देश।
बैठक में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, अवर अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। उपस्थित अधिकारियों ने फाल्ट का कारण जानने तथा त्वरित मरम्मत एवं आवश्यक तकनीकी जाँच कराने पर सहमति जताई।
duddhi
8:07 AM, Aug 14, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Jitendra Chandravanshi

Photo : Sonprabhat News
दुद्धी (सोनभद्र)। नगर में बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उपजिलाधिकारी के कार्यालय में गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों, विद्युत विभाग तथा दुद्धी बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में लंबी अवधि से लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार आने वाले फाल्ट की शिकायतों पर विचार किया गया।

उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने बैठक में कहा कि जनता को नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्युत आपूर्ति में आए दिन हो रही समस्याओं के त्वरित निवारण के निर्देश दिए गए और विद्युत विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समुचित सुधार करने का अवसर दिया गया।
विज्ञापन
दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे और अन्य पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त की और कहा कि अगर निर्धारित समय में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन समेत अन्य कदम उठाने के लिए विवश होंगे।
यह भी पढ़ें
बैठक में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, अवर अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। उपस्थित अधिकारियों ने फाल्ट का कारण जानने तथा त्वरित मरम्मत एवं आवश्यक तकनीकी जाँच कराने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
इस मौके पर जितेंद्र श्रीवास्तव ,प्रेमचंद यादव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे ।






