होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल बरामदगी में सोनभद्र पुलिस की बड़ी उपलब्धि,जून-2026 में 64.55% सफलता दर के साथ प्रदेश में तृतीय स्थान, लगातार तीसरे माह शीर्ष जनपदों में शामिल

CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल बरामदगी में सोनभद्र पुलिस की बड़ी उपलब्धि,जून-2026 में 64.55% सफलता दर के साथ प्रदेश में तृतीय स्थान, लगातार तीसरे माह शीर्ष जनपदों में शामिल

9:11 PM, Jul 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल बरामदगी में सोनभद्र पुलिस की बड़ी उपलब्धि,जून-2026 में 64.55% सफलता दर के साथ प्रदेश में तृतीय स्थान, लगातार तीसरे माह शीर्ष जनपदों में शामिल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

Writing
सोनभद्र। आमजन की सेवा, आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग एवं त्वरित पुलिस कार्रवाई के क्षेत्र में सोनभद्र पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रूणवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संचालित विशेष अभियान के तहत CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में जनपद ने जून-2026 में 64.55 प्रतिशत सफलता दर के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि अप्रैल एवं मई-2026 में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इस प्रकार जनपद लगातार तीसरे माह प्रदेश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जनपदों में शामिल रहा है। यह सफलता पुलिस की तकनीकी दक्षता, प्रभावी समन्वय, सतत मॉनिटरिंग तथा जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।मोबाइल बरामदगी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित पुलिसकर्मी हैं—हेड कांस्टेबल आनन्द मोहन बिन्दमहिला कांस्टेबल सन्ध्या पाण्डेयकांस्टेबल रोहित यादवकांस्टेबल अखिलेश कुमारकम्प्यूटर ऑपरेटर जय प्रकाशकांस्टेबल अमृतांशुकांस्टेबल शिवपूजन यादवकांस्टेबल प्रदीप कुमार वर्माकांस्टेबल संतोष कुमारकांस्टेबल पंकज पालकांस्टेबल सूर्या सिंहकांस्टेबल अनिल कुमार मौर्याकांस्टेबल अभिषेक शुक्लामहिला कांस्टेबल शैल्जा सिंहसर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण एवं निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए अप्रैल, मई एवं जून-2026 के दौरान कुल 750 खोए/गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने सोनभद्र पुलिस के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।जनहित में अपीलयदि आपका मोबाइल फोन खो जाए अथवा गुम हो जाए, तो बिना विलंब CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं या अपने निकटतम थाने में सूचना दें। समय पर सूचना उपलब्ध होने से मोबाइल फोन को शीघ्र ट्रेस कर बरामद किए जाने की संभावना अधिक रहती है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions