होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.1 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.1 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

5:46 PM, Jul 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.1 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा तथा एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को थाना दुद्धी की टीम विनोद मोड़, अमवार के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक पिट्ठू बैग लेकर पैदल आते दिखाई दिए।

पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो दोनों बैगों से कुल 5.1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र पुत्र विश्राम पासवान तथा बलवन्त पुत्र स्वर्गीय राकेश खरवार, निवासी ग्राम सरईगढ़, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।दुद्धी पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में नशा तस्करों एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions