होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद लूटकांड का सफल खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद लूटकांड का सफल खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार

11:00 AM, Jul 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद लूटकांड का सफल खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। थाना बभनी पुलिस एवं थाना म्योरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा ₹12,200 नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को सर्राफा व्यापारी कुलधीर कुमार रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) से बाजार कर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे शीशटोला जंगल में बाइक सवार बदमाशों ने चाकू के बल पर सोने-चांदी के आभूषण एवं लगभग ₹40 हजार नकद से भरा बैग लूट लिया था। इस संबंध में थाना बभनी पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीम ने 25 जुलाई की तड़के मुखबिर की सूचना पर शीशटोला जंगल में वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रमेश साकेत के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मनोज साकेत भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश साकेत निवासी कनई थाना बरगवां, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) तथा मनोज साकेत निवासी बड़ोखर थाना बरगवां, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, घटना की रेकी मनोज साकेत ने की थी और लूट की रकम चारों आरोपियों में बराबर बांटी गई थी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो फायरशुदा खोखा कारतूस, एक 9 एमएम पुलिस का खोखा कारतूस, लूट में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल (MP66MG4630) तथा ₹12,200 नकद बरामद किए हैं। इस आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2), 109(1) एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions