होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई: 1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से ब्रेजा वाहन में छिपाकर रखा गया 1 क्विंटल 340 ग्राम (100.34 किलोग्राम) गांजा बरामद किया गया है।

6:12 PM, Sep 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई: 1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ब्रेजा वाहन से 93 पैकेट गांजा किया बरामद, कीमत करीब 50 लाख रुपये बताईसोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से ब्रेजा वाहन में छिपाकर रखा गया 1 क्विंटल 340 ग्राम (100.34 किलोग्राम) गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुन्द यादव (24) निवासी सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़, छत्तीसगढ़, रोहित सिदार (23) निवासी सिहार धार, थाना लैलूंगा, रायगढ़, छत्तीसगढ़ और आशीष मौर्या (19) निवासी महुगढ़, थाना हलिया, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई है।चेकिंग के दौरान मिली सूचना, पुल पर घेराबंदीपुलिस के मुताबिक 21 सितंबर 2026 को प्रीतनगर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एसओजी टीम को एक संदिग्ध ब्रेजा वाहन के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बग्घानाला पुल और डाला क्षेत्र में घेराबंदी की।बताया गया कि करीब 16:25 बजे ओबरा जाने वाले पुल की सर्विस लेन पर संदिग्ध ब्रेजा वाहन को रोककर उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। वाहन की तलाशी के दौरान आगे और पिछली सीट के बीच बने खाली स्थान तथा डिग्गी में रखे चार बोरों से 93 पैकेट बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार जांच में इन पैकेटों में कुल 1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा पाया गया।

ओडिशा से गांजा मंगाने का पुलिस का दावापुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि गांजा ओडिशा से मंगवाकर अंबिकापुर में वाहन में लोड कराया गया था। इसके बाद इसे सोनभद्र के रास्ते मीरजापुर जनपद के संतनगर थाना क्षेत्र के नवढ़िया निवासी एक व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान ऑनलाइन माध्यम से धनराशि के लेन-देन और मोबाइल फोन के जरिए संपर्क किए जाने से संबंधित जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।मोबाइल और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांचपुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इसके आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है।इस संबंध में थाना चोपन में मुकदमा अपराध संख्या 370/2026 के तहत धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त बताए जा रहे ब्रेजा वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाईपुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।कार्रवाई करने वाली टीम में थाना चोपन के प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता सहित पुलिसकर्मी तथा एसओजी प्रभारी निरीक्षक श्री रामस्वरूप वर्मा, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, कांस्टेबल अजीत यादव, कांस्टेबल अजीत कुमार और कांस्टेबल रितेश पटेल शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि मामले में बरामदगी, आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions