बड़ी कारवाही:35 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा निलंबित, वीडियो वायरल
अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक अशोक सिंह पर रिश्वत मांगने, धमकी देने और मुकदमे में अनुचित कार्रवाई करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में शिकायत और कथित बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है। क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय ने दरोगा के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है।
7:08 PM, Nov 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप
अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक अशोक सिंह पर रिश्वत मांगने, धमकी देने और मुकदमे में अनुचित कार्रवाई करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में शिकायत और कथित बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो की पुष्टि सोन प्रभात लाइव नहीं करता
क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय ने दरोगा के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है।मामला अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 वल्लभभाई नगर मूडीसेमर निवासी सूरज भारती से जुड़ा है। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर उपनिरीक्षक अशोक सिंह पर कार्रवाई का भय दिखाकर करीब 35 हजार रुपये लेने और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।शिकायती पत्र के मुताबिक, करीब छह माह पूर्व सूरज भारती का पूजा देवी से विवाद हुआ था। आरोप है कि 11 सितंबर को पूजा देवी ने अपनी पुत्री को नाबालिग बताते हुए सूरज भारती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक अशोक सिंह पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने मुकदमे में कार्रवाई का भय दिखाकर रुपये की मांग की और करीब 35 हजार रुपये ले लिए।इस मामले से संबंधित दरोगा से बातचीत का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
यह भी पढ़ें
शिकायतकर्ता का दावा है कि वीडियो रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के रूप में शिकायती पत्र के साथ पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया है।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने उपनिरीक्षक अशोक सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने बताया कि दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रकरण की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।अब निगाहें जांच पर: दरोगा के निलंबन के बाद अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए रिश्वत के आरोपों की सत्यता सामने आने का इंतजार है।






