सोनभद्र में 'मिशन सेफ फ्यूचर' का बड़ा एक्शन, 57 स्कूली वाहनों का चालान, 27 सीज
सोनभद्र में 'मिशन सेफ फ्यूचर' का बड़ा एक्शन, 57 स्कूली वाहनों का चालान, 27 सीज
8:58 PM, Jul 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बिना फिटनेस, बीमा, परमिट और सुरक्षा मानकों के संचालित वाहनों पर कार्रवाई, 4.82 लाख रुपये का जुर्मानासोनभद्र। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत सोनभद्र में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 57 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, 27 वाहनों को सीज किया गया तथा विभिन्न परिवहन नियमों के उल्लंघन पर 4.82 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।यह कार्रवाई सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। जांच में कई स्कूली वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, वैध बीमा और परमिट के संचालित होते मिले। इसके अलावा कई वाहनों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, आपातकालीन निकास समेत अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्थाएं भी नहीं पाई गईं।एआरटीओ ने ऐसे सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने बताया कि 'मिशन सेफ फ्यूचर' का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। जिन वाहनों में फिटनेस, बीमा, परमिट या अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले अथवा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने सभी स्कूल प्रबंधकों और वाहन संचालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों का संचालन परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






