होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: दुद्धी पुलिस ने 15.29 लाख रुपये की दो पिकअप गाड़ियां कीं कुर्क

गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: दुद्धी पुलिस ने 15.29 लाख रुपये की दो पिकअप गाड़ियां कीं कुर्क

7:24 AM, May 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: दुद्धी पुलिस ने 15.29 लाख रुपये की दो पिकअप गाड़ियां कीं कुर्क
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



अपराध से अर्जित संपत्ति पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दो आरोपियों के वाहन जब्त
दुद्धी (सोनभद्र)। अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों को कुर्क कर लिया। जिलाधिकारी के आदेश पर उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई चल संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त किया।
पुलिस के अनुसार गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी संख्या 01/2026 में नामजद आरोपी अखिलेश कुमार यादव पुत्र वैजनाथ यादव निवासी कूदल, थाना कोन के स्वामित्व वाले पिकअप वाहन संख्या UP64CT4309 को कुर्क किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 29 हजार 200 रुपये आंकी गई है।
इसके अलावा आरोपी आशीष यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी मुडीसेमर जामपानी, थाना विंढमगंज के स्वामित्व वाले पिकअप वाहन संख्या UP64CT2715 को भी कुर्क किया गया। इस वाहन की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार कुर्क की गई दोनों चल संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 15 लाख 29 हजार 200 रुपये है। आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई इन संपत्तियों को नियमानुसार जब्त कर कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई है।
गोवध निवारण अधिनियम समेत गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस अभिलेखों के अनुसार दोनों आरोपियों अखिलेश कुमार यादव एवं आशीष यादव के विरुद्ध थाना दुद्धी में प्राथमिकी संख्या 81/2025 दर्ज है, जिसमें धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके अतिरिक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी संख्या 01/2026 में धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत भी मुकदमा दर्ज है।
इन अधिकारियों की रही प्रमुख भूमिका
कुर्की की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विंढमगंज शिव कुमार सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions